बागपत, अगस्त 1 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार पुलिसिंग कुछ अलग अंदाज में नजर आएगी। पुलिस अधिकरी सीटी, लाठी, रेनकोट और टार्च लेकर ड्यूटी करते नजर आएंगे, जबकि पुलिस कर्मी बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट, हेलमेट और फीता लेकर ड्यूटी करेंगे। सीटी मदद बुलाने और अलर्ट करने के लिए होगी, जबकि फीता लेकर डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई नापी जाएगी। बारिश में पुलिस ड्यूटी प्वाइंट न छोड़े, इसके लिए रेनकोट साथ रखने का आदेश दिया गया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सभी पुलिसकर्मियों को अपने पास सीटी, लाठी और टार्च रखने का आदेश दिया गया है। खासतौर पर कांवड़ मार्ग और पुरा महादेव मेला स्थल के लिए यह आदेश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कांवड़ यात्रा: 300 सीसीटीवी और 150 आईपी कैमरों से होगी निगरानी एसपी ने बताया कि यह इसलिए किय...