बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बड़ौत। श्रावण माह में शुरू होने वाली भगवान शिव की पवित्र कावड़ यात्रा में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। शिव भक्तों की भारी संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद ने कमर कस ली है। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए नौ स्थानों पर 19 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनके जरिए प्रशासन पूरे मार्ग की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकतत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। पालिका प्रशासन का कहना है कि इन 19 कैमरों को कांवड़ मार्ग के मुख्य चौराहों और संवेदनशील बिंदुओं पर स्थापित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Etah News: कैलाश मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम, रैपिंग और बैरिकेडिंग शुरू कैमरों की म...