बागपत, अगस्त 9 -- Bagpat News: दाहा। दोघट थाना क्षेत्र के भडल गांव में शनिवार रात पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा पर कांवड़ियों से अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगा है। यह घटना तब हुई जब हरिद्वार से विशाल कांवड़ लेकर पुरा महादेव मंदिर जा रहे शिकोहपुर गांव के कांवड़िये भडल गांव में रुके थे। बताया जाता है कि शिकोहपुर गांव के कांवड़िये अपनी झांकी के साथ पुरा महादेव जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। भडल गांव में स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर कांवड़ की झांकी कुछ मिनट के लिए रोकी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान भडल पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा ने कांवड़ियों के साथ बदतमीजी की और उनके साथ गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती जिससे कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते कांवड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता द...