बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एडीजी और डीआईजी ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एडीजी ने मंदिर पर कॉरिडोर निर्माण कार्य कर रही कंपनी को निर्देश दिए कि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त कर लें। मेले के दौरान कावंड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। लाखों कावंड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। मेले की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार दोपहर एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलानिधि नैथानी मंदिर पहुंचे। यह भी पढ़ें- 30 जुलाई से कावंड़ मेला,फर्जी नामों से संचालित होने वाले होटलों और ढाबों जाच करें: डी...