Bagpat News: कांवड़ियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बड़ौत। कांवड़ यात्रा के बीच कांवड़ियों के दो पक्षों में मारपीट का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो बड़ौली गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो कब और कहां का है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के बीच मारपीट से संबंधित कोई सूचना उनके संज्ञान में नहीं आई है। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के गुटों में हाईवे पर भिड़ंत, चले लाठी-डंडे; गाड़ी आगे निकालने को लेकर हुआ विवाद पुलिस वायरल वीडियो की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.