बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी रविवार को बागपत के बड़ौत शहर और मवीकलां गांव पहुंचेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो रविवार सुबह 10 बजे बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर पौधा रोपण करेंगे। इसके बाद वे बालैनी क्षेत्र के मवीकलां गांव में पहुंचेंगे, जहां वे सरकारी हाईस्कूल की आधार शिला रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...