Bagpat News: कल्याण और विश्व शांति के लिए यज्ञ जरूरी
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: दाहा के आर्य समाज मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय अथर्ववेद खंड पारायण यज्ञ का शुक्रवार को विधि- विधान के साथ समापन हुआ। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र, समाज और परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कुलदीप विद्यार्थी ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र कल्याण के लिए यज्ञ बेहद जरूरी है। यज्ञ भारतीय वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जिसे जीवन में अपना कर मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। वेदों में यज्ञ को मनुष्य के अभावों और बाधाओं को दूर करने वाला साधन माना गया है। यज्ञ के माध्यम से देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा प्रकट की जाती है और विश्व कल्याण की कामना की जाती है। यज्ञ मनुष्य को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर किरणप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.