Bagpat News: कला उत्सव में गांधी इंटर कॉलेज दोघट की छात्राओं ने मारी बाजी
बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में मंगलवार को कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज दोघट की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समूह गायन और सामूहिक लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत गायन एकल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की छात्रा दीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। संगीत वादन ताल वाद्य में इसी विद्यालय की छात्रा कुंवर श्रुति ने बाजी मारी। पारंपरिक कहानी वाचन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, एकल शास्त्रीय नृत्य में विद्यालय की छात्रा सोनिया प्रथम रहीं। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय कला उत्सव 10 से, 25 विद्यालय लेंगे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.