बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कला आचार्य प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी दर्शकों की भीड़ उमड़ी। नगर के उद्योगपतियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कला प्रेमियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों एवं कलाकृतियों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। प्रदर्शनी में शिव परिवार, राधा-कृष्ण, एब्स्ट्रैक्ट आर्ट, म्यूरल पेंटिंग और वर्ली आर्ट सहित विभिन्न विषयों पर आधारित कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। रंगों, कल्पनाओं और कलात्मक अभिव्यक्ति के अनूठे संगम ने दर्शकों को आकर्षित किया। प्रदर्शनी का आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा वेस्ट मटीरियल और आकर्षक पेंटिंग्स की मदद से तैयार किया गया सेल्फी पॉइंट रहा। इसकी साज-सज्जा और रचनात्मक प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मूर्त...