Bagpat News: कलयुग में भगवान के संकीर्तन से ही कल्याण
बागपत, सितम्बर 28 -- Bagpat News: दाहा। टीकरी कस्बे के मां वैष्णो देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को कथा वाचक आचार्य तरुण रामानुज दास ने श्रद्धालुओं को महाभारत, भीष्म मोक्ष और भक्त प्रह्लाद के चरित्र का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान के नाम संकीर्तन को कलयुग में मोक्ष और कल्याण का प्रमुख साधन बताया। उन्होंने कहा कि लोभ और लालच बढ़ने से धर्म का नाश होता है तथा भाई-भाई में विवाद होने लगता है। यही कलयुग की पहचान है। उन्होंने कहा कि कलयुग में 'श्री राम, जय राम, जय जय राम' मंत्र का जाप करने से मनुष्य का निश्चित रूप से कल्याण होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म के मार्ग पर चलने और भगवान के नाम का संकीर्तन करने का आह्वान किया। इस मौके पर राजन वर्मा, अजय वर्मा, राममेहर शर्मा, ओमपाल, बिट्टू मेंबर, रोशन, सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.