बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बागपत। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रदर्शन किया। विभाग के कर्मचारियों पर जहां अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं केडरों का रुका हुआ मानदेय दिलाने की मांग की गई। इस संबंध में डीएम को मांग पत्र सौंपा। बताया कि बड़ौत ब्लॉक की महिला लिपिक द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। जिले पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के द्वारा भी महिलाओं के साथ अभद्रता करता है। समस्या लेकर जाती है तो उनसे बात नहीं करती है। एचएचआर प्लांट में बड़ौत ब्लॉक के प्रत्येक समूह द्वारा 101 समूह ने 30.30 लाख रुपये दिए है। उसका कोई भी लाभ महिलाओं को नहीं दिया गया। डीएम अस्मिता लाल ने कार्रवाई के लिए एनआरएचएम के उपायुक्त को निर्देशित किया। इस दौरान कोमल, सुमन, शांति, सुनीता, सीमा, शर्म...