Bagpat News: कर्मचारी को लेकर भिड़े दुकानदार, पांच लोग घायल
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। दुकान के कर्मचारी को लेकर बुधवार को शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर जमकर बवाल हुआ। एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दूसरे पक्ष की दुकान में घुसकर हमला बोला। हमले में दोनों ओर के पांच से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर घटना की जांच में जुटी है। शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास दो लोग मिष्ठान की दुकान करते है। बताया जाता है कि दो दिन पहले एक दुकानदार का कर्मचारी दूसरे दुकानदार के यहां काम करने के लिए पहुंच गया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच खींचतान चल रही थी। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह कर्मचारी की पुरानी दुकान का मालिक अपने साथियों के साथ दूसरे पक्ष की दुकान में घुस गया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.