Bagpat News: करवा चौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाए हुनर
बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बिनौली। चौधरी दिलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वालीखेड़ा में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने प्रतियोगिता के बाद परिणाम घोषित किए। सीनियर वर्ग में शिफा ने प्रथम, हीना ने द्वितीय तथा कनिका व साईमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में आस्था ने प्रथम, दिशा ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ हमारी भारतीय संस्कृति से भी जोड़ती हैं। कार्यक्रम में डॉ. रवि पवार, प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.