Bagpat News: करवाचौथ की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़
बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बागपत। करवाचौथ के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के लिए सोमवार को सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। करवाचौथ को लेकर कपड़ा बाजार में सबसे अधिक चहल-पहल रही, जबकि कॉस्मेटिक, श्रृंगार, ज्वेलरी शोरूम और गिफ्ट गैलरी पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई। दुकानों पर महिलाओं और परिवारों ने अपनी पसंद के सामान की खरीदारी की। बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी रही। करवाचौथ पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते कपड़ा बाजार में सबसे अधिक ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। महिलाएं साड़ी, सूट, डिजाइनर परिधान और मैचिंग कपड़ों की खरीदारी करती नजर आईं। कई महिलाएं त्योहार के लिए अपनी पसंद के रंग और डिजाइन के कपड़े तलाशती रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.