बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। करवाचौथ पर पत्नी को उपहार देने की परंपरा अब नए ट्रेंड में बदल रही है। पहले पति अपनी पत्नी को साड़ी, गहने, घड़ी और चांदी के बिछुए उपहार में देते थे, लेकिन अब स्कूटी, कार ओर सोने के हार जैसे महंगे उपहार भी पसंद किए जा रहे हैं। करवाचौथ पर स्कूटी की बुकिंग का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। वहीं, कपड़ा और ज्वेलरी बाजार भी त्योहार पर ग्राहकों से गुलजार रहा। पिछले पांच साल में उपहार देने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिला है। करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चांद देखने और पूजन के बाद व्रत खोला जाता है। इस खास मौके पर पति भी अपनी पत्नी को उपहार देकर खुशी जाहिर करते हैं। समय के साथ उपहारों की पसंद में बदलाव आया है। अब केवल पारंपरिक उपहार ही नहीं, बल्क...