Bagpat News: करंट लगने से चारा काट रहे युवक की मौत
बागपत, सितम्बर 26 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चारा काटने की मशीन में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक खेती-बाड़ी करने के साथ-साथ हरियाणा की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर अपने परिवार का आर्थिक सहारा बने हुए थे। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात सचिन काम निपटाकर घर पर मवेशियों के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। इसी दौरान मशीन में आ रही बिजली की सप्लाई वाले कटे हुए तार पर अचानक उनका हाथ लग गया। नंगे तार के संपर्क में आते ही सचिन को तेज करंट का झटका लगा और वह बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.