बागपत, सितम्बर 27 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के जैन इंटर कॉलेज रोड स्थित कंप्यूटर सेंटर में रविवार सुबह एक युवती ने दिन-दहाड़े गल्ले से पर्स समेत 17 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी है। कस्बे के जैन इंटर कॉलेज रोड निवासी लोकेंद्र धामा का विजय कंप्यूटर सेंटर है। लोकेंद्र धामा ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने सेंटर खोला और साफ-सफाई करने लगे। इसी दौरान एक युवती सेंटर में पहुंची। मौका पाकर युवती ने गल्ले से पर्स समेत 17 हजार रुपये की नगदी निकाल ली और वहां से चली गई। कुछ देर बाद गल्ले से नगदी गायब मिलने पर लोकेंद्र धामा ने सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें युवती गल्ले से नगदी चोर...