Bagpat News: कंपनी में निवेश के नाम पर 1.06 करोड़ की ठगी का आरोप
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: खेकड़ा। रटौल कस्बे निवासी एक व्यक्ति ने कंपनी में निवेश और कृषि भूमि खरीदने के नाम पर करीब 1.06 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एक महिला समेत चार लोगों पर रुपये हड़पने के साथ ही 15 बीघा कृषि भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में रटौल निवासी नौशाद ने बताया कि उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी महेश गोयल व रजनी गोयल आदि से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने अपनी कंपनी बताकर उसमें निवेश करने पर लाभ का भरोसा दिलाया। साथ ही 15 बीघा कृषि भूमि का बैनामा कराने की बात कही। भरोसे में आकर नौशाद ने अलग-अलग तिथियों में चेक के माध्यम से करीब 59.01 लाख रुपये दिए। शिकायत के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.