Bagpat News: ओवरटेक के प्रयास में भिड़े दो टेंपो, चालक घायल
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के पाठशाला मार्ग पर गुरुकुल स्कूल के समीप बुधवार को ओवरटेक के प्रयास में दो टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों टेंपो के चालक घायल हो गए, जबकि दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक टेंपो में भरा कबाड़ का सामान सड़क पर बिखर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कस्बा निवासी इखलाक अपना तिपहिया टेंपो लेकर पाठशाला की ओर से खेकड़ा आ रहा था। वहीं, नई बस्ती निवासी भौंधा टेंपो में कबाड़ का सामान भरकर खेकड़ा से पाठशाला की ओर जा रहा था। गुरुकुल स्कूल के पास पहुंचने पर भौंधा ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे इखलाक के टेम्पो से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.