Bagpat News: ओलंपियाड के प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र बांटे
बागपत, जुलाई 15 -- Bagpat News: बालैनी। हिंदुस्तान ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। प्रमाण पत्र पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी नजर आई। हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 में बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के 201 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। बुधवार को कॉलेज में सभी बच्चों मुख्य अथिति रालोद के वरिष्ठ नेता और लक्ष्मण अवार्डी अभयवीर यादव ने प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने कहा की हिंदुस्तान अखबार की यह पहल शानदार है इससे छात्रों की प्रतिभा निखरेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह कि प्रतियोगिताओं से बच्चे का जहां स्व आंकलन होता है वहीं उनके कम्पटीशन की भावना भी उत्पन्न होती है। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय शर्मा, वेदप्रकाश, पपीत यादव, धीरज यादव, मनीष आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.