बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों के स्वास्थ्य पर खासा असर डाल रहा है। जिससे लोग डायरिया, सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने का असर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब पर भी दिखाई दे रहा है। चिकित्सकों द्वारा बुखार के संदिग्ध मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच भी कराई जा रही है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 200 से 250 मरीजों की जांच हो रही है। इन दिनों पल-पल पर मौसम करवट बदल रहा है।

मौसम के प्रभाव आंधी-बारिश के साथ न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है, तो दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं। मौसम का यहीं उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जिसके चलते...