Bagpat News: एसपी ने 19 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
बागपत, सितम्बर 17 -- Bagpat News: बागपत। सुरक्षा और पुलिस रिस्पॉन्स व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार शाम एसपी ने 19 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। इनमें 17 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन और अलग-अलग थानों से डायल-112 में भेजा गया है। वहीं, दो महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल सोहन पाल, अंकित, रवि पाल, सोनू, अश्वनी, सचिन, प्रमोद और कांस्टेबल आकाश सैनी को डायल-112 में तैनात किया गया है। वहीं, खेकड़ा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल नरेश, कपिल और नरेंद्र को भी डायल-112 भेजा गया है। बिनौली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, अमरनाथ और कांस्टेबल बृजेश कुमार, दोघट थाने से कांस्टेबल अनुज कुमार और हेड कांस्टेबल रियाज खान और रमाला थाने पर तैनात कांस्टेबल अमित कुमार को भी डायल-112 भेजा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.