Bagpat News: एसपी ने किया बावली में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बावली में नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक शुक्रवार को संपन्न हुआ। नई चौकी की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और आम जनता को त्वरित व सुगम पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उद्घाटन के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक बागपत समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम बावली पुलिस चौकी के निर्माण कार्य में व्यापार संघ के अध्यक्ष अरुण तोमर के विशेष योगदान की भी सराहना की गई। इस मौके पर व्यापारी नेता अरुण तोमर, सीओ अंशु जैन, इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी, गौरव प्रधान, संजीव मान, अर्शदीप तोमर, सम्राट चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.