Bagpat News: एसडीएम और सीओ ने मेले की तैयारियों को परखा
बागपत, अगस्त 1 -- Bagpat News: बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम और सीओ ने मंदिर पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम एसडीएम दिग्विजय सिंह सीओ रोहन चौरसिया ने मंदिर पहुँचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। एसडीएम और सीओ ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहां की सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाए, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिये। यह भी पढ़ें- Gridih News: श्रावणी मेले में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था: एसडीपीओ
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.