बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: बड़ौत। एसएसपीएल (स्कूल शूटिंग प्रीमियर लीग) जोकि भारत की पहली और विद्यालय स्तर की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी-आधारित निशानेबाजी प्रतियोगिता है। इस लीग में बागपत के भी खिलाड़ी अचूक निशाना लगाते हुए नजर आएंगे। दरसल, आईपीएल की तर्ज पर इस लीग को शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें आगे बढ़ाना है। 21 जुलाई को 8 फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा देशभर के युवा निशानेबाजों को अपनी-अपनी टीमों में शामिल करने के लिए बोली लगाई गई। बागपत जनपद के भी प्रतिभाशाली निशानेबाजों को विभिन्न टीमों ने अपने स्क्वायड में शामिल किया। सरूरपुर गांव की रहने वाली रितिका नैन, जौहड़ी की डोली और बिनोली अभय धामा भी इस लीग का अहम हिस्सा बन चुके हैं। यह भी पढ़ें- तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशानेबाजों ने नौ पदक जीतेप्रतिभागियों की चयन ...