Bagpat News: एसआईआर के विरोध में किसान एकता ने निकाला मार्च
बागपत, अक्टूबर 27 -- Bagpat News: बड़ौत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में किसान एकता केंद्र के निर्देशन में रोष मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए एसआईआर के जरिए मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार जनता की सबसे महत्वपूर्ण शक्तियों में से एक है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया से आम नागरिकों के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। कहा कि किसी भी नागरिक को उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। रोष मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.