Bagpat News: एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 74 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, बड़ौत की ओर से शुक्रवार को बटालियन मुख्यालय से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बटालियन के करीब 150 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर पठानकोट होते हुए गुराना रोड की ओर बढ़ी और नगर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थानों को गंदगी से मुक्त रखने की अपील की। कैडेट्स ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। रैली के दौरान कैडेट्स ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.