Bagpat News: एनएस पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीकृष्ण की झांकियां, रासलीला एवं मटकी फोड प्रतियोगिता एवं नृत्य करके विद्यार्थियों ने सब का मन मोह लिया। स्कूल प्रबंधक आनंद कुमार ने इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अति महत्त्वपूर्ण बताया तथा प्रत्येक धार्मिक त्यौहारों को राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का प्रतीक बताया। स्कूल की प्रधानाचार्या प्रियांशी चौहान ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधारानी के बालस्वरूप मनमोहक पोशाक पहनकर उनकी बाल लीलाओं एवं श्री कृष्ण एवं सुदामा की मित्राता की मनोरम प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.