Bagpat News: एनएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव
बागपत, नवम्बर 8 -- Bagpat News: बागपत। काठा स्थित एनएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक आनंद चौधरी ने किया। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर विद्यालय की सुख-समृद्धि की कामना की गई। उत्सव के दौरान रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका, इशिका, उन्नति और अनोखी की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। वहीं दीप सज्जा में नैन्सी, अंशु, संजना, अवनि, भूमि, खुशी, दीपिका, दिव्यांशी, वाणी, वंशिका, प्राची और छवि के दीपक सराहनीय रहे। इस अवसर पर प्रबंधक आनंद चौधरी ने शिक्षकों और कर्मचारियों को उपहार व मिठाई देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रंगोली से दिया प्रदूषण म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.