बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बागपत। काठा गांव के एनएस पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा व उल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर उज्ज्वल भविष्य एवं ज्ञान-विज्ञान की उन्नति की कामना की गई। कार्यक्रम का माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रबंधक आनंद चौधरी ने छात्र-छात्राओं के साथ माँ सरस्वती की वंदना की। उन्हें ज्ञान, शिक्षा और सदाचार के महत्व से अवगत कराया। कहा कि मानव जीवन में ज्ञान, सत्य और करुणा का मार्ग अपनाने की प्रेरणा गुरुओं ने दी। अज्ञान रूपी अंधकार को केवल शिक्षा व ज्ञान के प्रकाश से ही दूर किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: गुरु पूर्णिमा : श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी इस दौरान प्रधानाचार्य...