Bagpat News: एनआरएलएम कैडरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बागपत। एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीडीओ अरुण पांडे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी कैडरों का मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि वर्तमान में उन्हें दो से चार हजार रुपये ही मानदेय मिल रहा है, जो आने-जाने के किराये में ही खर्च हो जाता है। महिलाओं ने कहा कि समूह सखी, स्वास्थ्य सखी, आजीविका सखी, बैंक सखी, एमसीएलएफ प्रबंधक और बीसी सखी समेत अन्य कैडर जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन उनके काम के अनुसार मानदेय पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कार्य के लिए स्मार्ट फोन या टैबलेट, पांच लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा, कानूनी सुरक्षा, सभी कैडरों को पहचान पत्र, मोबाइल रिचार्ज और हर माह नियमित रूप से मानदेय देने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.