बागपत, अक्टूबर 5 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर निवासी एक युवक के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी जालसाज ने मदद के बहाने झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बागपत कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। गौरीपुर निवासी सन्नी पुत्र रहीसू ने बताया कि उसका बचत खाता केनरा बैंक की बागपत शाखा में संचालित है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 4 अक्टूबर को वह यूको बैंक के पास स्थित एटीएम मशीन से नगदी निकालने के लिए गया हुआ था। जब वह एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर खड़ा एक अज्ञात चालाक व्यक्ति आ पहुंचा। आरोपी व्यक्ति ने मदद करने का नाटक करते हुए चकमा दिया और बेहद स...