बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय एड्स एवं यौन संचारित संक्रमण नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने तथा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला क्षय रोग अधिकारी सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला क्षय रोग अधिकारी डा. यशवीर सिंह ने किया। कहा कि एचआईवी की समय पर पहचान, उचित उपचार तथा इससे प्रभावित व्यक्ति को समाज में सम्मान एवं समानता का अधिकार दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय एड्स एवं यौन संचारित संक्रमण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्...