Bagpat News: एक ही रात में 13 नलकूपों से हजारों का सामान चोरी
बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: बड़ौत। सिनौली गांव में चोरों ने एक ही रात में 13 किसानों के नलकूपों को निशाना बनाकर केबल, स्टार्टर, कटआउट और कृषि उपकरण समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता लगने पर किसानों में रोष फैल गया। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी जसवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने सुखपाल सिंह, ओमवीर सिंह, कल्लू, देशपाल मान, ओमपाल सिंह, टीकाराम, सोकेंद्र, कृष्ण कुमार, रामपाल सिंह, अशोक कुमार और मंगलू समेत 13 किसानों के नलकूपों पर चोरी की। चोर नलकूपों के ताले और दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वहां से कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। किसानों को घटना की जानकारी खेतों पर पहुंचने के बाद हुई। पीड़ितों ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.