Bagpat News: एक साल से बगैर डॉक्टर के चल रहा राजकीय पशु चिकित्सालय
बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: दाहा। टीकरी कस्बे में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। पिछले करीब एक वर्ष से अस्पताल में पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चिकित्सालय पर पशु चिकित्सक तैनात किए जाने की मांग की। टीकरी कस्बे का राजकीय पशु चिकित्सालय में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों से घिरा हुआ है। बुधवार को ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय की उपेक्षा के विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि टीकरी कस्बे समेत आस पास के गांवों के अधिकांश लोग खेती और पशु पालन पर निर्भर हैं। पशुओं के बीमार होने या आपात स्थिति में उपचार के लिए उन्हें दूर-दराज के निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.