बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में एक युवक के करीब एक माह से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परेशान मां ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कराने की गुहार लगाई है। कस्बे की पट्टी रामपुर निवासी महिला निर्देश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा विवेक दोपहर करीब 11 बजे बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बेटे के लापता होने से परिवार परेशान है। परिवार को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। मां ने पुलिस से बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...