Bagpat News: एक माह से गांव में घूम रही महिला का मिला शव, पहचान नहीं
बागपत, सितम्बर 27 -- Bagpat News: रमाला। किरठल गांव में पोलीटेक्निकल कॉलेज के पास रविवार को 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक महिला पिछले करीब एक माह से गांव में घूम रही थी। उसकी पहचान न होने के कारण पुलिस अब शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। ग्रामीण अनिल, विजय और सचिन के अनुसार महिला करीब एक माह से गांव में दिखाई दे रही थी। ग्रामीण उसे मानसिक रूप से कमजोर बता रहे हैं। रविवार को उसका शव कालेज के पास पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.