Bagpat News: एक कम्पनी के पांच अधिकारियों के खिलाफ मलकपुर मिल के अध्यासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बड़ौत। एसबीईसी शुगर लिमिटेड, मलकपुर की ओर से एसवीपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड से जुड़े पांच अधिकारियों के खिलाफ शीरा खरीद के नाम पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसबीईसी शुगर लिमिटेड के अध्यासी विपिन चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया कि एसवीपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड नई दिल्ली से शीरा बेचने के लिए 17 जनवरी 2024 को अनुबंध किया था। अनुबंध के तहत 50 हजार कुंतल फ्री-सेल शीरा 1060 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदे जाने की बात कही गई थी। इसकी कीमत करीब 5.30 करोड़ रुपये बताई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शीरे की आपूर्ति के बाद भुगतान के लिए कंपनी की ओर से कई चेक जारी किए गए, लेकिन सभी चेक पर्याप्त धनराशि नहीं होने की टिप्पणी के साथ वापस हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, एक समय बकाया र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.