Bagpat News: एक्सप्रेसवे ने रोका खेतों और श्मशान घाट का रास्ता
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद ग्राम अलावलपुर के किसानों और ग्रामीणों के सामने रास्ते और सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते खेतों तक जाने वाला रास्ता और नहर की नाली प्रभावित हो गई है। इससे किसानों को ट्रैक्टर और अन्य कृषि वाहन खेतों तक ले जाने में परेशानी हो रही है। रास्ता ठीक नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, नहर की नाली की उचित व्यवस्था नहीं होने से सिंचाई में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट तक जाने के लिए भी सुगम रास्ता उपलब्ध नहीं है। इससे अंतिम संस्कार के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.