बागपत, जुलाई 9 -- Bagpat News: चांदीनगर। डगरपुर ईट भट्ठे पर कार्य करने वाले एक मजदूर की गर्भवती पत्नी की एंबुलेंस में सुरक्षित डिलीवरी हुई। जच्चा-बच्चा को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों स्वस्थ है। बिहार के समस्तीपुर जिला खालिसपुर निवासी कुंदन डगरपुर गांव में ईट भट्ठे पर कार्य करता है। गुरुवार को कुंदन की पत्नी आचंल को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों नें गांव की आशा परमेश्वरी देवी को सूचना दी। आशा ने 102 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस में ले जाते समय पूर्वी यमुना नहर के पास प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद एम्बुलेंस चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की मदद से एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया। यह भी पढ़ें- झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में प्रसूता का मौत महिला ने बेटे को जन्म दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: प्रसव पूर्व 59 गर्भ...