बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत कोतवाली क्षेत्र के बली गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बली गांव निवासी सुरजी पुत्र होशियारी की शानिवर की मध्यरात्रि अचानक तबीयत बिगड़ गई। रात करीब एक बजे उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल बागपत लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अचानक हुई मौत से पर...