Bagpat News: उल्टी-दस्त के शिकंजे में आ रहे नौनिहाल
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। छोटी सी उम्र में उल्टी दस्त बंद नहीं होने से बच्चे बेहाल हो रहे हैं। कई बार दस्त जाने से उनका शरीर साथ नहीं दे रहा। ऊपर से जिन बच्चों को बुखार और आ रहा है उनके बदन तप रहे हैं। बच्चों के साथ उनकी तीमारदारी में लगे परिवार के सदस्य भी रातभर नहीं सो पाते। जिला अस्पताल में बीमार बच्चों की रोजाना भीड़ जुट रही है। चिकित्सक उन्हें उपचार देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। जिला अस्पताल में इन दिनों बीमार बच्चों के भर्ती होने का क्रम शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से ऐसे बच्चे सबसे ज्यादा भर्ती हो रहे हैं जिनको तेज बुखार आ रहा है। उनके शरीर का तापमान दवाओं और इंजेक्शनों से भी कम नहीं हो रहा है। इसके अलावा वे बच्चे सबसे ज्यादा आ रहा हैं जिनको उल्टी, दस्त हो रहे हैं। डायरिया के शिकार बच्चों की हालत काफी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.