बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बागपत। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को भाकियू टिकैत के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा के नेतृत्व में स्थानांतरित हुए चार एसडीएम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम को स्मृति चिन्ह भेंट व पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही जनपद में नवागत उप जिलाधिकारियों का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान इन्द्रपाल सिंह, विनोद चौधरी, वीरन्द्र सिंह, गौरव सिंह बली, नरेंद्र सिंह, संदीप गावड़ी, शिवदत्त शर्मा व प्रवीण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...