Bagpat News: उपसभापति ने किया शुगर मिल का निरीक्षण
बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बागपत। दी बागपत को-आपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड के उप सभापति कृष्णपाल सिंह और प्रबंध समिति सदस्य रामनिवास ने बुधवार को चीनी मिल स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने बायलर को देखा। बताया कि विगत पेराई सत्र में बायलर में हुई समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के सम्बन्ध में प्रधान प्रबन्धक से वार्ता की गयी। प्रधान प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि मिल के बाहर गये 7 में से 3 रोलर मिल में आ चुके हैं, शेष रोलरों को शीघ्र भेजा जाएगा। इसके बाद पैन व डोर आदि का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी, जिसमें मरम्मत का कार्य संतोषजनक पाया गया। बैगास यार्ड में बैगास का संचयन देखा गया और चीनी गोदामों की स्थिति पर प्रधान प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि समस्त चीनी का विक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.