बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: दाहा। वाराणसी में संपन्न हुई 67 वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैंपियनशिप में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के पहलवान उत्तम राणा ने 130 किग्रा.भार वर्ग की ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा के संचालक एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि एकेडमी के पहलवान उत्तम राणा का दाहा एकेडमी पर लौटने पर स्वागत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...