Bagpat News: ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बैटरी फटने पर बना आग का गोला
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर थाने के सामने शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बैटरी फटने से ई-रिक्शा आग के गोले में तब्दील हो गया। ई-रिक्शा चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गांगनौली निवासी मनोज अपनी ई-रिक्शा लेकर बड़ौत जा रहा था। थाने के सामने पहुंचते ही ई-रिक्शा में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। मनोज ने आग की लपटें उठती देख ई-रिक्शा रोक दिया और कूदकर बाहर निकल गया। देखते ही देखते आग ने पूरे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। हाईवे पर ई-रिक्शा में आग लगने से राहगीरों और वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाई। गनीमत रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.