Bagpat News: ई-रिक्शा में अवैध पटाखे ले जा रहे युवक को पकडा
बागपत, अक्टूबर 26 -- Bagpat News: दाहा। दोघट कस्बे में ई रिक्शा में अवैध पटाखे भरकर ले जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पटाखे एवं ई रिक्शा जब्त कर युवक का चालान कर दिया। खेकड़ा में कुछ दिन पूर्व पकड़े गए पटाखे में दोघट कस्बे का नाम आने पर पुलिस ने एक युवक को पटाखों के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद दोघट कस्बे में सुबह सवेरे ई- रिक्शा में पटाखे भरकर ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने दोघट कस्बे की पट्टी तिरोसिया में एक ई-रिक्शा को रोका तो चालक रिक्शा छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक कुलदीप पुत्र सलेक चंद निवासी दोघट को ई-रिक्शा के साथ थाने लाकर ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें रखे बोरो में बने अधबने पटाखे भरे मिले। पकड़े गए युवक से पूछताछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.