बागपत, सितम्बर 8 -- Bagpat News: बड़ौत। ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित किराये से अधिक किराया मांगने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन ई-रिक्शा विंग ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने मारपीट करने वाले यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि ई-रिक्शा चालकों की बैठक में किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद 25 अगस्त 2026 से किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई। एसोसिएशन के मुताबिक विनौली बस अड्डे से रेलवे स्टेशन, दिल्ली बस अड्डे और बावली चुंगी होते हुए पीएन शर्मा पार्क तक पहले वर्ष 2016 में 15 रुपये किराया निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर 20 रुपये प्रति सवारी किया गया है। वहीं दिल्ली बस अड्डे से संजय मूर्ति तक किराया 10 रुपये प्रति सवारी तय किया गया है।

यात्री विवाद एसो...