बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें पर आगे चल रहे ट्रक के ब्रेक लेने से पीछे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें चालक को मामूली चोटे आयी है वही अज्ञात चोर ट्रक से पचास लीटर डीजल की केन चोरी कर ले गये। भिवानी हरियाणा निवासी राजेन्द्र पुत्र शेर सिंह ट्रक चालक है वह राजस्थान से चुना पाउडर लेकर नोएडा जा रहा था जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वें पर रटौल अन्ड़रपास के समीप पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक नें साइड दबा दी जिससे पीछे चल रहे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों नें देखा तो तुरंत एक्सप्रेस-वें कर्मचारियो को सूचना दी और मौकें पर चालक को बाहर निकाला गया। चालक को मामूली चोटे आयी हैं। वही चालक नें बताया की अज्ञात चोर ट्रक में रखी पचास लीटर डीजल की केन भी चोरी कर ले गय...