Bagpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक घायल
बागपत, अक्टूबर 30 -- Bagpat News: चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौड़ा गांव के समीप आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। दुर्घटना में ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। हाथरस निवासी अंकित पुत्र महावीर ट्रक चालक है। वह हरियाणा के खरखौदा से ट्रक लेकर नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचा, आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे अंकित का ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक अंकित को मामूली चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.